Sana Saeed Birthday: बेहद ग्लैमरस हो गई हैं शाहरुख खान की ऑनस्क्रीन बेटी, चाइल्ड आर्टिस्ट बनकर जीत चुकी हैं दिल

 Sana Sayeed with Shah Rukh Khan, Photo Courtesy: InstagramInstagram post shared by @sanaofficial

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट्स का खासा बोलबाला रहता है। खासकर 90 के दशक में आए कई चाइल्ड आर्टिस्ट्स ने उस समय पर लोगों का दिल जीत लिया था। इन्हीं चाइल्ड आर्टिस्टिस में से एक थीं सना सईद, जो अब काफी बड़ी हो गई हैं। सना सईद ने पहली ही फिल्म में अपने अभिनय और मासूमियत से लोगों का दिल जीत लिया था। सना सईद का जन्म 22 सितंबर 1988 को हुआ था। इस साल सना अपना 33वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। सना के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...

मुंबई में जन्मीं सना सईद ने बचपन में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। सना ने महज 10 साल की उम्र में ही बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया था। डेब्यू भी किंग खान की फिल्म से। सना सईद शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और काजोल स्टारर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में छोटी अंजली की भूमिका निभाई थी। अपनीपहली ही फिल्म से सना सईद ने लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। इस फिल्म के बाद सना सईद शाहरुख और रानी की ही फिल्म 'हर दिल जो प्यार करेगा' में भी नजर आईं। हालांकि इस फिल्म में शाहरुख और सना दोनों ही कैमियो में थे। इसके बाद रानी मुखर्जी और बॉबी देओल स्टारर फिल्म में भी सना ने बाल कलाकार के रूप में काम किया।इनन तीन फिल्मों में काम करने के बाद सना सईद कई सालों तक बड़े पर्दे से गायब रहीं। हालांकि कुछ समय के बाद उन्होंने धारावाहिकों में भी काम किया। साल 2008 में धारावाहिक 'बाबुल का आंगन छूटे ना' और 'लो हो गई पूजा इस घर की' जैसे धारावाहिकों में सना सईद नजर आईं। छोटे पर्दे पर सना सईद का जादू कुछ खासा नहीं चला। इसके कुछ सालों बाद सना एक बार फिर से डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 6', 'झलक दिखला जा 7', 'नच बलिए 7' और 'झलक दिखना जा 9' में भी नजर आईं।

Comments